मनोरंजन

Lookalike : Desi Boyz एक्ट्रेस की हमशक्ल है साउथ की ये हिरोइन, चित्रांगदा के चेहरे पर दिखाई देती है स्मिता पाटिल की झलक

Tulsi Rao
6 July 2021 1:28 PM IST
Lookalike : Desi Boyz एक्ट्रेस की हमशक्ल है साउथ की ये हिरोइन, चित्रांगदा के चेहरे पर दिखाई देती है स्मिता पाटिल की झलक
x
पूरी तरह से चित्रांगदा को स्मिता पाटिल की हमशक्ल तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन हां, अगर चित्रांगदा के चेहरे पर अचानक नजर जाती है तो उनमें स्मिता पाटिल की झलक दिखाई पड़ती है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एक जैसे दिखने वाले सात लोग होते हैं, ये सिर्फ कहने भर की बात नहीं, बल्कि ऐसा असल में है. हमें एक जैसे दिखने वाले सात लोग तो नहीं मिले, लेकिन तीन जरूर मिले हैं और ये तीनों फिल्म इंडस्ट्री की नामी कलाकार हैं. हम बात कर रहे हैं स्मिता पाटिल, चित्रांगदा सिंह और निधि सुब्बैया की. एक तरफ जहां चित्रांगदा सिंह स्मिता पाटिल की तरह दिखती हैं, तो वहीं निधि सुब्बैया, चित्रांगदा जैसी दिखती हैं.


स्मिता पाटिल अपने दौर की मशहूर अभिनेत्री रही हैं. स्मिता पाटिल का सिंपल लुक हमेशा से दर्शकों को पसंद आया. स्मिता की तरह ही कुछ चित्रांगदा सिंह भी हैं.

चित्रांगदा सिंह और स्मिता पाटिल का चेहरा काफी हदतक मिलता है. पूरी तरह से चित्रांगदा को स्मिता पाटिल की हमशक्ल तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन हां, अगर चित्रांगदा के चेहरे पर अचानक नजर जाती है तो उनमें स्मिता पाटिल की झलक दिखाई पड़ती है.

फिल्म इंडस्ट्री में चित्रांगदा जैसी दिखने वाली एक्ट्रेस भी है. इस एक्ट्रेस का नाम है निधि सुब्बैया. निधि साउथ इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस हैं.
फिलहाल, निधि ने थोड़ा वेट पुट ऑन किया है, लेकिन अगर उनकी पुरानी तस्वीरों को देखा जाए, तो वह बिल्कुल चित्रांगदा जैसी दिखती हैं.


Next Story