मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर कहा, 'मैं बिल्कुल ठीक नहीं हूं...'

Tara Tandi
27 April 2021 11:14 AM GMT
शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर कहा, मैं बिल्कुल ठीक नहीं हूं...
x
इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी की मार झेल रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। इस महामारी से लगातार लोग उभरने की कोशिश में लगे हुए हैं। जिधर देखो लोग इस बीमारी से लड़ते नजर आ रहे हैं। हर रोज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें इसे रोकने की हर मुमकिन कोशिश में लगी हुई हैं। वहीं कई एनजीओ और स्टार्स भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स में सोनू सूद, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे सितारों के बाद अब शिल्पा शेट्टी ने भी पहल की है। शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया कर लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

इस वक्त जो मौजूदा स्थिति है वो हर किसी को भावुक कर देने वाला है। हर तरफ अपनों को खोकर कर रोते बिलखले लोगों की चीखें हर किसी को बेचैन कर रही हैं। इन्हीं सब के बीच शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में वह भावुक कर देने वाले हालातों के बारे में बात करते करते खुद भी भावुक होती नजर आ रही हैं। इस पूरे वीडियो में शिल्पा की आखें नम नजर आ रहीं हैं। वह लोगों से एक दूसरे की मदद करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने अपने इस वीडियो में फ्रंटलाइन वर्कर्स का धन्यवाद देती हैं और इस कठिन समय के लिए लोगों को थोड़ा पॉजिटिव भी करती हैं।

शिल्पा शेट्टी कहती हैं, 'इस वक्त कोरोना के कारण देश की जो स्थिति है मैं देख रही हूं। इसी बात को लेकर आज मैं मौजूदा स्थिति पर बात करने के लिए आई हूं। मैं खुद बिल्कुल ठीक नहीं हूं, न ही हम में से कोई ठीक है। मैं ये सब देख के काफी विचलित हूं। हम सभी इस दर्द से गुजर रहे हैं जो हम लोगों के आसपास घटित हो रहा है। मैं बैचेन हूं कि कैसे बच्चे, माता बिता अपनों के खोने का विलाप कर रहे हैं, खासतौर पर ये पल डरा देने वाला है जब लोग अपनों को अंतिम विदाई तक नहीं दे पा रहे हैं। काफी विकट स्थिति में हैं हम सब।'
इसी वीडियो में शिल्पा भावुक होकर आगे कहती हैं, 'हम सिर्फ कोविड की वजह से नहीं बल्कि भूख प्यार से भी अपनों को इस दर्दनाक समय में खो रहे हैं। ऑक्सीजन और दवाईयों की कमी के साथ-साथ भोजन के लिए भी लोग परेशान हैं। ऐसे में वह'खाना चाहिए' मुहीम के साथ जुड़ीं और लोगों को भी ऐसी मुहीम से जुड़कर मदद करने के लिए आगे आने का आग्रह किया।'


Next Story