मनोरंजन

देखें - सामंथा और विजय की ‘कुशी’ का ट्रेलर रिलीज, ‘द फ्रीलांसर’ वेबसीरीज में छा गए मोहित रैना

SANTOSI TANDI
10 Aug 2023 7:13 AM GMT
देखें - सामंथा और विजय की ‘कुशी’ का ट्रेलर रिलीज, ‘द फ्रीलांसर’ वेबसीरीज में छा गए मोहित रैना
x
द फ्रीलांसर’ वेबसीरीज में छा गए मोहित रैना
साउथ इंडियन स्टार सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुशी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 2 मिनट 41 सैकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत विक्रम (विजय) की कश्मीर ट्रिप से होती है। यहां विक्रम की मुलाकात आराध्या (सामंथा) से होती है। फिर दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। लव स्टोरी में मोड़ तब आता है जब आराध्या एक ब्राह्मण लड़की निकलती है और दोनों इस इंटर कास्ट मैरिज के लिए अपने माता-पिता को मनाने की पूरी कोशिश करते हैं।
बात नहीं बनने पर भी वे शादी कर लेते हैं। हालांकि इसके बावजूद दिक्कतें खत्म नहीं होतीं। दोनों शादी के बाद एक-दूसरे के साथ झगड़ना शुरू कर देते हैं। फिल्म में रोमांस, ड्रामा, इमोशन सब कुछ है। शिव निर्वाण के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सामंथा और विजय दूसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म में जयराम, सचिन खेड़ेकर, मुरली शर्मा, वेन्नेला किशोर, लक्ष्मी, अली, रोहिणी, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर और सरन्या भी हैं। कुशी का म्यूजिक पहले ही चार्ट्स में टॉप पर है और प्यार में विश्वास करने वाले हर व्यक्ति की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है।
1 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होगी ‘द फ्रीलांसर’
वेबसीरीज ‘द फ्रीलांसर’ का मेकर्स ने ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसे नीरज पांडे ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। इसे देखने के बाद फैंस को एक बढ़िया वेबसीरीज देखने की उम्मीद जग गई है। ट्रेलर में मोहित रैना, अनुपम खेर और सुशांत सिंह दिख रहे हैं। सीरीज 1 सितंबर को डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज होने को तैयार है। ट्रेलर में ISIS के खिलाफ लड़ाई लड़कर देश की लड़की को वापल लाया जाता हैं।
इसमें दिखाया गया है कि इस्लाम के नाम पर कैसे एक लड़की को सीरिया ले जाया जाता है। इस केस में 'द फ्रीलांसर' यानी मोहित रैना की एंट्री होती है, जो इनायत की बेटी आलिया को वापस लाने का जिम्मा संभालते हैं। ऑपरेशन हैड बने मोहित का रोल सभी का ध्यान खींचने वाला है। वेब सीरीज शिरीष थोराट की किताब 'ए टिकट टू सीरिया' पर आधारित है, जो आलिया की सच्ची कहानी बताती है। 'द फ्रीलांसर' को क्रिएट करने वाले नीरज पांडे को 'एमएस धोनी' जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है।
Next Story