मनोरंजन
जल्द रिलीज होगा अंजलि अरोड़ा और उमर रियाज का म्यूजिक वीडियो, देखें इसका टीजर
Rounak Dey
14 Sep 2022 4:05 AM GMT

x
बाकी अंजलि अरोड़ा अब कब और कहां नजर आएंगी इसकी खबर हम आपको देते रहेंगे।
सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा को कौन नहीं जानता है। सोशल मीडिया पर धमाल मचाने के बाद 'बिग बॉस ओटीटी' में भी अंजलि ने खूब कमाल दिखाया। अब अंजलि के पास एक बाद एक ऑफर लगे हुए हैं। उनका पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद अब उनके दूसरे म्यूजिक वीडियो का टीजर सामने आया है। इस वीडियो में अंजलि पहली बार उमर रियाज के साथ दिखने वाले हैं।
'मेरे ख्यालों की मलिका 2.0' टाइटल का यह गाना शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और चंद्रचूड़ सिंह की फिल्म 'जोश' के गाने 'मेरी ख्यालों की मलिका' का रीमिक्स है। इस म्यूजिक वीडियो का टीजर अब रिलीज कर दिया गया है। इस टीजर के रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टीजर में उमर और अंजलि दोनों कॉलेज के स्टूडेंट्स नजर आ रहे हैं। देखें टीजर:
Mere khyalon ki malika 2.0 teaser out! https://t.co/ic16oPVPfk pic.twitter.com/gevkYggKAp
— Umar Riaz (@realumarriaz) September 13, 2022
इस गाने को निकिता गांधी और साज भट्ट ने अपनी अवाज दी है। इस गाने को गौरव पांडे ने लिखा है जबकि इसका म्यूजिक मन तनेजा ने दिया है। म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन गैरी विखू ने किया है।
बता दें कि यह गाना 15 सितंबर 2022 को रिलीज किया जाएगा। कम से कम अंजलि अरोड़ा के फैन तो इस वीडियो का बेसब्री से इंतजार करेंगे। बाकी अंजलि अरोड़ा अब कब और कहां नजर आएंगी इसकी खबर हम आपको देते रहेंगे।
Next Story