मनोरंजन

मां को लेकर इमोशनल हुई मोनालिसा, फोटो शेयर कर लिखा- काफी मुश्किलों को झेला और...

Rani Sahu
20 April 2022 2:20 PM GMT
मां को लेकर इमोशनल हुई मोनालिसा, फोटो शेयर कर लिखा- काफी मुश्किलों को झेला और...
x
मोनालिसा भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं

मोनालिसा भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट भोजपुरी फिल्में और गाने दिए हैं। हालांकि अब वह हिंदी टीवी इंडस्ट्री में अपना कमाल दिखा रही हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी फोटोज को फैंस भी बहुत पसंद करती हैं। लेकिन अब मोनालिसा ने जो पोस्ट किया है वो काफी इमोशनल कर देने वाला है। ये पोस्ट मोनालिसा ने अपनी मां के लिए किया है जिनकी तबीयत खराब चल रही है। उन्होंने अपनी मां के साथ फोटोज शेयर कर उनके लिए खास मैसेज लिखा है।

मोनालिसा ने लिखा, 'एक हैप्पी पोस्ट...19.4.2022.पूरे एक साल के बाद आज मैं मां को बाहर लेकर गई और मैं बता नहीं सकती कि मुझे कैसे लगा। पिछला साल बहुत मुश्किल भरा था। वह कई बार अस्पताल के चक्कर लगा चुकी थीं और कुछ दिनों पहले ही वह घर आई हैं। इस बीच मैं जितनी बार कोलकता गई वो मेरे लिए मेंटली और फिजिकली काफी मुश्किल भरे रहे थे। हम रोए, हमने प्रार्थनाएं की लेकिन हमें विश्वास था। हमारे डॉक्टर्स...उन्हें शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'
मोनालिसा ने आगे लिखा, 'मां तुम फाइटर हो और अभी भी लड़ रही हो। तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो। तुमने बचपन से लेकर अब तक हमें बहुत ताकत दी है। ये मुश्किल समय चला जाएगा। आप जल्दी ठीक हो जाओगी।'
मोनालिसा वैसे अपनी मां की तरह स्ट्रॉन्ग हैं। वह इतने मुश्किल और दुख से जूझ रही थीं, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी किसी को इस बात की भनक नहीं होने दी। वह हमेशा अपने काम पर फोकस करतीं।
इन दिनों मोनालिसा शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही हैं। इस शो में वह पति विक्रांत सिंह के साथ नजर आ रही हैं। शो में टीवी की सभी पॉपुलर जोड़ी आई है और उनके बीच कॉम्पटीशन रखे जा रहे हैं। जो भी इस शो को जीतेगा वो सबसे स्मार्ट जोड़ी में से एक होगा। शो में अभी तक विक्रांत और मोनालिसा की जोड़ी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बता दें कि मोनालिसा और विक्रांत काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं और फिर दोनों ने शो बिग बॉस में शादी की थी। दोनों ने फिर शो से बाहर आने के बाद अपनी मैरिड लाइफ की शुरुआत की। विक्रांत और मोनालिसा एक-दूसरे को जितना प्यार करते हैं उतना ही एक-दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं।


Next Story