![घर में घुसकर...एक महिला ने दो बच्चे को मारी गोली...एक की मौत घर में घुसकर...एक महिला ने दो बच्चे को मारी गोली...एक की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2020/11/15/851990-rp.webp)
x
अमेरिका के कनेक्टीकट में एक महिला ने एक घर में दो बच्चों को गोली मार दी,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अमेरिका के कनेक्टीकट में एक महिला ने एक घर में दो बच्चों को गोली मार दी, जिसमें से एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कनेक्टीकट राज्य पुलिस ने कहा कि नाओमी बेल (43) नामक महिला को हत्या और हत्या के प्रयास के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम किसी ने फोन कर घटना के बारे में बताया। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्हें दो बच्चे मिले, जिन्हें गोली लगी हुई थी।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story