सम्पादकीय

विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बड़ी सौगात

Rani Sahu
17 Nov 2021 12:32 AM IST
विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बड़ी सौगात
x
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भोपाल में कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भोपाल में कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। यह भारत का प्रथम विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि हमारा देश विकसित देशों में गरीब देश गिना जाता था। हाल के वर्षों में हम कई क्षेत्रों में ऊंचाइयों को छू रहे हैं और गरीब देश का दाग धुल रहा है। यह रेलवे स्टेशन कई सुविधाओं से लैस है, जैसे आधुनिक अस्पताल, पार्क, रेलवे बर्थ तक पहुच, सीसीटीवी कैमरे और 700 यात्रियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र। विकसित देशों के समक्ष खड़ा होने के लिए ऐसी प्रगतिशील उपलब्धियां आवश्यक हैं। 139 करोड़ की आबादी वाले देश में ऐसी उपलब्धियां खुशी और गौरव प्रदान करती हैं। हर क्षेत्र में आवश्यक और सर्वश्रेष्ठ करने के लिए हमारे प्रयास निरंतर जारी हैं। आने वाले समय में हम देश की खातिर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी


Next Story