- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- छवि बिगड़ेगी या...

तो दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के गुरुग्राम और दिल्ली स्थित दफ्तरों पर दस्तक दी। वजह सबको मालूम है। भारत सरकार चाहती है कि ट्विटर और विदेशों से संचालित तमाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म उसी तरह चलें, जैसाकि उसने देसी मीडिया को चलने के लिए प्रेरित या मजबूर कर रखा है। यानी वे एकतरफा संदेश फैलाएं। वे वही प्रसारित करें, जो सरकार चाहती है और जो भी मन में सवाल है उन्हें वे विपक्ष से पूछें। इस तरह प्रधानमंत्री और सत्ताधारी दल की छवि निर्माण में वे सहायक बनें। ट्विटर ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा के एक ट्वीट को 'मैनिपुलेटेड मीडिया' यानी ऐसी बात घोषित किया था जिसमें तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया। पात्रा और कई दूसरे भाजपा नेताओं ने कुछ दस्तावेजों को कांग्रेस पार्टी की 'टूल किट' बताते हुए सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने दावा किया था कि कांग्रेस ने कोरोना महामारी को संभालने में बदइंतजामी की बात फैला कर मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश रची।





