सम्पादकीय

कितने अच्छे दिन

Subhi
27 Aug 2022 6:15 AM GMT
कितने अच्छे दिन
x
वर्तमान सरकार में विश्वगुरु बनने की राह में पहले प्रेस की स्वतंत्रता की सूची और भुखमरी सूचकांक में भी ऐसे ही झंडे गाड़ने के बाद अब नई 'मिसाल' कायम करते हुए नाइजीरिया को हरा कर दुनिया में गरीबी की राजधानी बन गया है। अब तक अफ्रीकी देश नाइजीरिया को दुनिया का गरीब माना जाता था, जहां सबसे ज्यादा गरीबों की संख्या थी।

Written by जनसत्ता: वर्तमान सरकार में विश्वगुरु बनने की राह में पहले प्रेस की स्वतंत्रता की सूची और भुखमरी सूचकांक में भी ऐसे ही झंडे गाड़ने के बाद अब नई 'मिसाल' कायम करते हुए नाइजीरिया को हरा कर दुनिया में गरीबी की राजधानी बन गया है। अब तक अफ्रीकी देश नाइजीरिया को दुनिया का गरीब माना जाता था, जहां सबसे ज्यादा गरीबों की संख्या थी। विश्व गरीबी क्लाक के नए आंकड़ों से पता चला है कि भारत ने नाइजीरिया को पीछे छोड़ दिया है। नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब 2022 में संयुक्त राष्ट्र की अनुमानित गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले 8.3 करोड़ लोग हैं।

नाइजीरिया में वर्तमान में देश की तैंतीस फीसद आबादी अत्यधिक गरीबी में रहती है। दुनिया की गरीब जनता का सबसे ज्यादा हिस्सा 12.2 फीसदी भाग भारत में है। हालांकि भारत सरकार ने वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2021 की रैंकिग पर आपत्ति दर्ज कराई है। भारत सरकार ने कहा है कि यह चौंकाने वाला है कि इस सूची में भारत का स्थान इतना नीचे है।

इतना ही नहीं सरकार ने इंडेक्स बनाते समय इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली को अवैज्ञानिक करार दिया है। भारत उन 31 देशों में भी शामिल है, जहां पर भुखमरी की समस्या काफी गंभीर मानी गई है। पिछले साल वैश्विक भूख सूचकांक में भारत का स्थान 94वे पर था और पिछले साल 107 देशों की सूची जारी गई थी।

इसी तरह, विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत पिछले साल के 142वें स्थान से फिसलकर 150वें स्थान पर आ गया है। एक वैश्विक मीडिया निगरानीकर्ता द्वारा भारत में जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 'रिपोर्टर्स विदाउट बार्डर्स' द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल को छोड़कर भारत के अन्य पड़ोसी देशों की रैंकिंग में भी गिरावट आई है, जिसमें पाकिस्तान 157वे, श्रीलंका 146वें, बांग्लादेश 162वें और म्यांमा 176वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह रैंकिंग कुल 180 देशों की है। भारत में महंगाई, बेरोजगारी, रुपए के अवमूल्यन को जोड़ दें तो कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि अच्छे दिनों के सपने दिखाकर, बुरे दिन ला दिए गए।


Next Story