- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- हालिया चुनावों में...

प्रदीप गुप्ता।
पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में करीब दो महीने तक चले विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आ गए। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने को तैयार हैं। यह देश की राजनीति में एक बड़ा मोड़ है। उत्तर प्रदेश में सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला था, लेकिन राशन और प्रशासन के असर ने अन्य लोगों के साथ महिला मतदाताओं का रुख भाजपा की ओर करने में प्रमुख भूमिका निभाई। प्रदेश में समाज कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं और इंटरनेट मीडिया पर चलाए गए प्रचार अभियान ने भी अपना रंग दिखाया, जिसके चलते भाजपा पर लोगों का भरोसा मजबूत हुआ। इसके अलावा भाजपा ने अपने चुनाव अभियान के दौरान आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि, शौचालय, कामगारों के लिए कैश-क्रेडिट, ई-श्रम कार्ड और कानून एवं व्यवस्था में सुधार को भी मुद्दा बनाया। यह कारगर रहा।
