जरा हटके

VIDEO: गाय के सामने पंख फैलाकर नाचने लगा मोर, फिर जो हुआ

Triveni
17 July 2024 1:55 PM IST
VIDEO: गाय के सामने पंख फैलाकर नाचने लगा मोर, फिर जो हुआ
x
Cow and Peacock Viral Video: प्रकृति की लीला सच में अद्भुत है, क्योंकि कई बार हमारी आंखों के सामने ऐसे नजारे आते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन नहीं हो पाता है. खुले आसमान में पक्षियों की उड़ान, खेतों में चरती गायें और जंगल में पंख फैलाकर नाचते मोर को देखना कितना मनमोहक लगता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक मनमोहक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मोर (Peacock) अपने पंख फैलाकर गाय (Cow) के सामने नाचने लगता है. मोर और गाय के बीच के इस अद्भुत नजारे को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं. यह दिल जीत लेने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @cowsblike नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है- नजर ना लगे किसी को. इस मंत्रमुग्ध कर देने वाले नजारे को देखकर एक यूजर ने लिखा है- गाय, मोर के पंखों को शायद घास समझ रही है. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- स्क्रॉल करते-करते द्वापर युग में प्रवेश कर गया. वहीं तीसरे ने लिखा है- आंखें बंद करो और ऐसा महसूस करो कि श्रीकृष्ण अपनी बांसुरी बजा रहे हैं.
गाय के सामने पंख फैलाकर नाचने लगा मोर

Next Story