- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- कोरोना वायरस के...

2020 में कोविड-19 का प्रचंड प्रहार, फिर 2021 में दूसरी लहर का कहर. अब भारत तीसरे वार से निपटने की तैयारी कर रहा है. लेकिन तीसरी हमला भी आखिरी होगा यह निश्चित नहीं है. कोरोना वायरस जिस रफ्तार से अपने रूप बदल कर धावा बोल रहा है, कहना मुश्किल है कि यह जंग कितनी लंबी होगी. भारत में जहां 2 लाख 74 हजार लोग इस महामारी के शिकार हो चुके हैं, पूरी दुनिया का आंकड़ा 34 लाख तक पहुंचने वाला है. सबसे बड़ी हैरानी इस बात की है कि अब तक हमें ठीक-ठीक यह भी नहीं मालूम कि यह वायरस कहां से आया, कैसे आया? लाखों लोगों की मौत का जिम्मेदार आखिर कौन है? क्या कोविड-19 वायरस वुहान के लैब से लीक हुआ या वुहान के फूड मार्केट से इंसानों में फैला? क्या पूरी दुनिया प्रयोगशाला में होने वाली किसी दुर्घटना या साजिश का नतीजा भुगत रही है या कोरोना वायरस की उत्पत्ति और संक्रमण वह प्राकृतिक घटना है जिसे टाला नहीं जा सकता था?
क्रेडिट बाय टीवी नाइन भारत वर्ष





