- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- बेलगाम होती गैर-बराबरी

इस स्टडी के अनुसार स्टॉक मार्केट में बेहतरी इसकी एक वजह है और दूसरी वजह तकनीक और स्वास्थ्य सुविधाओं में ज्यादा निवेश है। दुनिया भर में कुल 2,189 ऐसे लोग हैं, जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर से अधिक है। संपत्ति का मूल्यांकन करने के लिए बैंक अकाउंट, प्रॉपर्टी, लग्जरी सामान इत्यादि का हिसाब जोड़ा जाता है। किसी भी तरह के कर्ज को कुल मूल्य में से हटा लिया जाता है। अकेले जर्मनी में जुलाई के अंत में अरबपतियों की संपत्ति करीब 595 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी। हालांकि कोरोना काल की शुरुआत में इन लोगों ने भी घाटा झेला था। इसके अलावा एक अरब डॉलर से अधिक संपत्ति रखने वालों की तादाद देश में 114 से बढ़ कर 119 हो गई। यूबीएस और पीडब्ल्यूसी पिछले 25 साल से अरबपतियों की दौलत का हिसाब रख रहे हैं। इस दौरान दुनिया भर के रईसों की दौलत में पांच से दस गुना का इजाफा देखा गया है। 25 साल पहले जहां सभी अरबपतियों की संपत्ति मिला कर मात्र एक हजार करोड़ डॉलर की थी, अब वह दस हजार करोड़ डॉलर की हो चुकी है। इस ट्रेंड का दुनिया भर में पोपुलिज्म का दौर लाने में बड़ी भूमिका रही है। पॉपुलिस्ट नेताओं ने इसका जिक्र कर पिछड़ रहे लोगों का समर्थन हासिल किया है। उसका परिणाम है कि आज कई देशों में लोकतंत्र के सामने कठिन चुनौतियां पैदा हो गई हैँ।





