- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- कारगिल युद्ध के...

x
26 जुलाई हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि वर्ष 1999 में इसी दिन हमारे देश के जाबांज सैनिकों ने देश के दुश्मन पाकिस्तान को कारगिल युद्ध में करारी शिकस्त देकर कारगिल की चोटियों पर भारत का तिरंगा फहराया था। भारत हमेशा ही पाकिस्तान को प्यार और अहिंसा से आतंकवाद और कश्मीर समस्या के लिए बातों और समझौतों की राह चलते हुए समझाने की कोशिश करता आया है, लेकिन हमारे देश के प्रति नापाक पाकिस्तान ने जब-जब भी अपनी नापाक हरकतों की लक्ष्मण रेखा पार की है, तब-तब हमारे देश ने इसे सुधारने के लिए बातों से नहीं, बल्कि लातों से भी काम लिया है। हर युद्ध में उसे मुंह की भी खानी पड़ी है। भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध मई 1999 में शुरू होकर जुलाई तक लगभग दो महीने तक चला था। कारगिल विजय दिवस पर जांबाजों को नमन।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
By: divyahimachal

Rani Sahu
Next Story