सम्पादकीय

बदलाव का वक्त

Subhi
30 March 2022 5:55 AM GMT
बदलाव का वक्त
x
उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपनी राजनीति का नया इतिहास लिख दिया है। कड़ी चुनावी टक्कर में सरकार की बेहतरीन वापसी हुई है, जिससे प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित ही कहा है कि प्रदेश में वंशवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी।

Written by जनसत्ता; उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपनी राजनीति का नया इतिहास लिख दिया है। कड़ी चुनावी टक्कर में सरकार की बेहतरीन वापसी हुई है, जिससे प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उचित ही कहा है कि प्रदेश में वंशवाद और जातिवाद की राजनीति नहीं चलेगी। हमने सुशासन और गरीब कल्याण के लिए काम किया। अब हम लोगों की आय दोगुनी करेंगे। प्रदेश को नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाएंगे। दरअसल, अर्थव्यवस्था ही वह कमजोर नब्ज है, जहां सरकार की वास्तविक परख होने वाली है। उत्तर प्रदेश का विकास बड़ी चुनौतियों में शुमार है। यहां विकास की बुनियादी रूपरेखा को और दुरस्त करने की जरूरत है।

आज उत्तर प्रदेश के पास ऐसा बहुत कुछ है, जिस पर सब गर्व कर सकते हैं। अभी जो परियोजनाएं चल रही हैं, उन्हें जल्द पूरा करना चाहिए। जनता ने योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को श्रेय दे दिया है, लेकिन अब फिर काम में लग जाने का समय है। डबल इंजन की सरकार है, उत्तर प्रदेश के लिए इससे अच्छा मौका कब आएगा?

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान राजनेताओं ने जनता से बहुत से वादे किए और शहरों के विकास का निर्णय लिया। अगले दौर के चुनावों में अभी समय है, इसलिए यह समय शासन के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए उचित है। जब हम देश के विकास की बात करते हैं, तो सबसे अहम होती है देश की अर्थव्यवस्था। देश की अर्थव्यवस्था तभी ऊपर उठ सकती है जब देश में रोजगार के साधन उपलब्ध हों। आज भी छोटे शहरों में रोजगार के अवसर कम हैं। स्वास्थ सेवाएं, उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसर आदि कई समस्याएं आज भी छोटे शहरों में देखने को मिलती हैं।

शहरों में सड़कों पर कूड़ा करकट, सीवेज की समस्या, प्रदूषण आदि के कारण लोगों के स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उच्च शिक्षा का अभाव होने से शिक्षित वर्ग बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं। रोजगार के अभाव के कारण ही जरूरतमंद और कामगार लोग बेरोजगार रह जाते हैं और यह उनके पलायन की वजह बनती है। इन सब समस्याओं के कारण ही छोटे शहरों का विकास अपूर्ण रह जाता है। इसलिए देश के संपूर्ण विकास के लिए हर छोटे बड़े शहर का विकास आवश्यक है।


Next Story