- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- राम के नाम पर राजनीति...

x
हमारे देश में कभी भगवान श्री राम तो कभी भारत माता की जय बोलने पर राजनीति होती है
हमारे देश में कभी भगवान श्री राम तो कभी भारत माता की जय बोलने पर राजनीति होती है, क्योंकि इनकी जय बोलने से कतराते हैं। जिस मां ने जन्म दिया या जिसके आंचल में किसी बच्चे का पालन-पोषण हुआ हो, बेशक पालन-पोषण करने वाली मां ने जन्म न दिया हो, अगर वो ही बच्चा अपनी जन्म देने वाली या पालन-पोषण करने वाली मां के साथ बेरुखी से पेश आए तो ऐसा व्यक्ति प्राणी जाति में सबसे नासमझ व्यक्ति समझा जाएगा। भारतीय संविधान में हर धर्म, संप्रदाय और जाति के लोगों को एक जैसे अधिकार हैं,तो फिर किसी भी धर्म, संप्रदाय के लोगों को भारत माता की जय बोलने में क्या और क्यों एतराज है? जहां राम की अधिक कथाएं हैं, आज उसी बंगाल में राम नाम पर बांटने की कोशिश की जा रही है। इसके पीछे सिर्फ और सिर्फ ओछी राजनीति है, और कुछ नहीं।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

Rani Sahu
Next Story