सम्पादकीय

दिव्यांगों के प्रति समानता का भाव होना चाहिए

Rani Sahu
6 Dec 2021 12:34 AM IST
दिव्यांगों के प्रति समानता का भाव होना चाहिए
x
विश्व विकलांगता दिवस तीन दिसंबर को मनाया गया। 1992 से यह पूरी दुनिया में मनाया जाता है

विश्व विकलांगता दिवस तीन दिसंबर को मनाया गया। 1992 से यह पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह विशेष रूप से विकलांगों के प्रति लोगों के व्यवहार को बदलने के लिए मनाया जाता है क्योंकि विकलांगों को पिछले वर्षों में घटिया समझा जाता था। इसलिए संयुक्त राष्ट्र संगठन ने समाज में उन्हें सम्मान देने के लिए एक विकलांग दशक मनाने के लिए 1982 में एक प्रस्ताव पारित किया और इसके परिणाम फलदायी हुए। संयुक्त राष्ट्र संगठन का मुख्य फोकस विकलांगों को मुख्य धारा में लाना था। राष्ट्र के किसी भी समाज में समानता जरूरी है। विकलांग कुछ मेहनत करने में असमर्थ हो सकते हैं, लेकिन उनमें महान गुण हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं कि जो विकलांग हैं, उन्होंने अद्भुत काम किए हैं। यह प्रयास होने चाहिए कि विकलांग अपमानित महसूस न करें।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी



Next Story