- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- फिर रैली के विजेता...

जगत प्रकाश नड्डा की रैली का फलक राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में भाजपा का ऊंचा स्थान हाजिर करता है, तो हिमाचल के राजनीतिक गणित के कुंभ में आशाओं के समुद्र को निचोड़ देता है। दरअसल भाजपा यह साबित करने में सफल है कि आगामी विधानसभा चुनाव की रूपरेखा होगी क्या। इससे कुछ दिन पूर्व मंडी में रैली करके आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में अपने लिए दिशा खोजते हुए जिस अंतरिक्ष की ओर इशारा किया था, उसके जवाब में भाजपा ने अपने वजूद की ताकत दिखाई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन, ऐसी बिसात का श्रीगणेश भी है जो राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के अस्तित्व पर चोट करेगा। ऐसे में 'आप' के छिक्के से टूटे नेता बता सकते हैं कि भाजपा का मोहजाल कितना व्यापक और जरूरी था। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे अनूप केसरी को भाजपा में शामिल करना, एक तरह से तीर के मानिंद 'आप' के सारे ताने-बाने में सुराख कर रहा है। दूसरी ओर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ फैलाई गई भ्रांति का उत्तर भी यह रैली दे गई है। यह 'आप' के इरादों की कतरब्यौंत है जिसे बड़े सलीके से निपटाया जा रहा है।
केडिट बाय दिव्याहिमाचल
