- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- श्रीलंका की बदतर

x
श्रीलंका एक छोटा और सुंदर देश है। खेती और पर्यटन का यहां की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है
By: divyahimachal
श्रीलंका एक छोटा और सुंदर देश है। खेती और पर्यटन का यहां की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण इस देश में भयानक आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। सरकार ने फर्टिलाइजर के उत्पादन पर पूरी तरह से रोक लगा दी और किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने पर मजबूर कर दिया, जिससे कृषि उत्पादन आधे से भी कम हो गया और खाद्यान्न संकट उत्पन्न हो गया। कोरोना काल में पर्यटन लगभग पूरी तरह से ठप हो गया। वोट हासिल करने के लिए टैक्स में बहुत बड़ी छूट दे दी गई। इन सब गलत नीतियों से देश कंगाल होता गया। जो विदेशी मुद्रा थी उसको सामान आयात करने के लिए खर्च कर दिया गया। राष्ट्रपति, जो इस सबके लिए जिम्मेदार हैं, देश छोड़कर भाग गए हैं और देश में आपातकाल लग गया है।
-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी

Rani Sahu
Next Story