सम्पादकीय

कई जगह अब भी लहरा रहा है तिरंगा…

Rani Sahu
29 Aug 2022 6:51 PM GMT
कई जगह अब भी लहरा रहा है तिरंगा…
x
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगे का किसी प्रकार का भी अपमान करना कानून की नजरों में अपराध माना जाता है
तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। तिरंगे का किसी प्रकार का भी अपमान करना कानून की नजरों में अपराध माना जाता है। तिरंगे की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 होना चाहिए, केसरिया रंग टॉप में, बीच में सफेद रंग, नीचे हरा रंग हो। तिरंगे को फहराने और उतारने का समय भी निश्चित होता है। यानी सुबह सूर्य उदय के बाद फहराना और शाम को सूर्य अस्त से पहले उतारना होता है। आसपास के सभी अन्य झंडों से उंचाई पर फहराना होता है। उतारने के बाद तिरंगे को खास तरीके से लपेट कर रखना चाहिए और हर सूरत में तिरंगे को जमीन से ऊपर रखा जाना चाहिए। स्वतंत्रता के 75 साल के अमृतकाल में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक सभी घरों पर झंडा फहराने की छूट मिली थी। कुछ घरों और जगहों पर आज भी तिरंगा फहरता देखा जा सकता है। स्थानीय प्रशासन को संज्ञान लेने की जरूरत होगी।
-रूप सिंह नेगी, सोलन

By: divyahimachal

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story