- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- सरकार ऐसा भी कर सकती

फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिमाचल में राजनीतिक दर्शक दीर्घा के सामने सुक्खू सरकार अपने कड़े फैसलों का जोरदार प्रदर्शन करते हुए और कितना आगे निकलेगी, ये कयास मात्र नहीं, बल्कि एक अनूठी पड़ताल है। लगातार दफ्तरों की सांकल बंद करती मौजूदा सरकार ने यह ध्येय बना लिया है कि पिछली सरकार के अंतिम स्पर्श के तमाम निशान मिटा दिए जाएं। स्वास्थ्य के 180, राजस्व के 72 और पीडब्ल्यूडी के 16 कार्यालय बंद कर देने के मायने, राजनीतिक बहस के ढक्कन खोल रहे हैं। भाजपा के लिए इन फैसलों का पीछा करना स्वाभाविक है और इसका असर देखा जा सकता है। सुक्खू सरकार ने खुद को साबित करने के लिए अगर डिनोटिफिकेशन का फैसला लिया है, तो इसके एक ऐसा मानचित्र विकसित हो रहा है, जहां जनता के सामने कुछ न कुछ खोने का सबब पैदा होगा और भाजपा के लिए इन फैसलों का मुद्दा बनाने का ढोल बोल रहा होगा।





