- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- चंडीगढ़-धर्मशाला मार्ग...

x
हिमाचल की सुक्खू सरकार हिमाचलियों के लिए विकास के कार्यों में जुटी हुई है। विकास के कार्यों में मोदी सरकार भी योगदान कर रही है। कुल्लू से चंडीगढ़ की यात्रा अब आसान हो गई है तथा कई सुरंगें व फ्लाईओवर बनने से अब इस यात्रा में ज्यादा से ज्यादा चार घंटे लगेंगे। सरकार को चंडीगढ़-धर्मशाला रूट पर भी ऐसे ही प्रबंध करने चाहिए ताकि यह यात्रा ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सके। इससे इस क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा तथा सही मायने में जिला कांगड़ा पर्यटन के मानचित्र पर उभर सकेगा, जो कि सुक्खू सरकार का घोषित लक्ष्य भी है। मुख्यमंत्री इन दिनों कांगड़ा के दौरे पर हैं। उन्हें इस मामले को केंद्र से उठाना चाहिए। अनुराग ठाकुर भी इस मामले में प्रदेश की मदद कर सकते हैं।
-दिनेश डोगरा, चंडीगढ़
By: divyahimachal

Rani Sahu
Next Story