- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- पाकिस्तान में बाढ़ से...

x
पाकिस्तान में इस वर्ष भयानक बाढ़़ आई हुई है। इस देश का लगभग एक तिहाई हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है। 1000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और लगभग 3500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सरकार के पास लोगों को बचाने और राहत पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। पाकिस्तान पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है और अब तो बाढ़ ने रही सही कसर भी पूरी कर दी है।
सरकार का एक मंत्री भारत से कुछ सब्जियां मंगवाने की बात कर रहा है, लेकिन सरकार भारत के आगे झुकने से कतरा रही है क्योंकि आज तक पाकिस्तान में पार्टियां भारत विरोध को ही सत्ता हासिल करने का मूल मंत्र मानती हैं। लेकिन इस समय लोग बाढ़ से इतने पीडि़त हैं कि उनको भूखा मरने की नौबत आ गई है। अत: त्रासदी की इस घड़ी में पाकिस्तान की सरकार को भारत से मदद ले लेनी चाहिए। -नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी
By: Divyahimachal

Rani Sahu
Next Story