सम्पादकीय

विज्ञान की पढ़ाई का खर्च सस्ता किया जाए…

Rani Sahu
28 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञान की पढ़ाई का खर्च सस्ता किया जाए…
x
चंद्रयान-3 को चांद पर इसरो ने 23 अगस्त 2023 को सफलता से उतारकर देश का मान बढ़ाया है। इसी तारीख को यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को अब राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की जो घोषणा की है और जहां चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा है, उस जगह को शिवशक्ति का जो नाम दिया, वो विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं को और ज्यादा प्रेरित करेगा।
इससे युवाओं की रुचि विज्ञान में बढ़ेगी। सरकार को चाहिए कि वो विज्ञान की पढ़ाई की तरफ गंभीरता दिखाए और जो विज्ञान के क्षेत्र में कुछ कर दिखाना चाहते हैं, उनकी हरसंभव मदद करे, ताकि विज्ञान की पढ़ाई करने वालों की संख्या बढ़े और विज्ञान की पढ़ाई करने के बाद उन्हें विदेशों का रुख न करना पड़े।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

By: divyahimachal

Next Story