सम्पादकीय

स्वामी विवेकानंद जी का एकता का मंत्र

Rani Sahu
12 Sept 2023 4:32 PM IST
स्वामी विवेकानंद जी का एकता का मंत्र
x
हमारे देश में बहुत से महापुरुष हुए हैं। उन्होंने दुनिया को नेक राह पर चलने की शिक्षा दी है। इसके लिए दुनिया का मार्गदर्शन भी किया है। इन्हीं महापुरुषों में से एक थे स्वामी विवेकानंद जी। स्वामी विवेकानंद जी ने लगभग 130 वर्ष पूर्व 11 सितंबर 1983 को विश्व धर्म सम्मेलन में जो भाषण दिया था, उसे आज भी याद किया जाता है और इस पर आज भी दुनिया को बहुत ज्यादा अमल करने की जरूरत है।
स्वामी जी का वो भाषण वहां उपस्थित लोगों को इतना पसंद आया था कि उन लोगों ने लगभग 2 मिनट तक लगातार तालियां बजाई थीं। वैसे तो स्वामी जी ने उस भाषण में बहुत सी बातें कही थी, लेकिन विश्व में एकता का जो संदेश उन्होंने दिया, उस पर आज भी विश्व को चलने की जरूरत है। -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
By: divyahimachal
Next Story