सम्पादकीय

धर्म के नाम पर धोखाधड़ी बंद हो…

Gulabi
24 Sept 2021 11:26 AM IST
धर्म के नाम पर धोखाधड़ी बंद हो…
x
किसी भी धर्म को अगर कहीं से फंड मिलता है तो उसका सदुपयोग मानवता और गरीबों की सेवा के लिए करना चाहिए

किसी भी धर्म को अगर कहीं से फंड मिलता है तो उसका सदुपयोग मानवता और गरीबों की सेवा के लिए करना चाहिए। अगर इस फंड का दुरुपयोग कोई अपने स्वार्थ के लिए करता है तो यह मानवता के खिलाफ है। हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा धर्मनिरपेक्ष देश है। यहां न तो कानून और न ही सरकारें किसी भी धर्म में दखलअंदाजी कर सकती हैं और न ही किसी को धर्म परिवर्तन से रोक सकती हैं।


लेकिन जो लोग धन-दौलत के लालच में आकर धर्म परिवर्तन करते हैं, वो यह सिद्ध कर देते हैं कि उन्हें धर्म से नहीं, भौतिकतावाद से प्यार है। हिंदुओं में धर्म परिवर्तन का कारण इसमें जातपात की बीमारी भी हो सकती है। इसके बावजूद धर्म परिवर्तन करना बहुत ही चिंता का विषय है। पाखंडी बाबाओं के कारण भी ऐसा हो रहा है। इस पर रोक लगनी चाहिए।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Next Story