सम्पादकीय

आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ते कदम…

Rani Sahu
25 March 2022 12:36 AM IST
आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ते कदम…
x
भारत ने इस वित्तीय वर्ष में 400 अरब डॉलर का निर्यात किया है

भारत ने इस वित्तीय वर्ष में 400 अरब डॉलर का निर्यात किया है जो कि एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह दर्शाता है कि हमारा देश भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। किसी भी राष्ट्र के विकसित होने के लिए दूसरे देशों के साथ व्यापार संतुलन होना बहुत आवश्यक है। व्यापार के मामले मे हमें चीन को टक्कर देनी होगी। हमारे देश भारत में संसाधनों और कुशल कामगारों व उच्च स्तरीय कम्पनियों की कोई कमी नहीं है। बस दरकार है तो केवल मौके प्रदान करने की, जो कि हमारे देश की सरकार कर रही है, तभी तो हमारे देश ने इस उपलब्धि को हासिल किया। नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया हुआ है। इसी का परिणाम है कि हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं और अब यह उम्मीद जगी है कि हमारा देश बहुत जल्दी विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।

-नरेंद्र कुमार शर्मा, भुजड़ू, मंडी

Next Story