सम्पादकीय

राष्ट्रभाषा का सम्मान जरूरी

Gulabi
14 Sep 2021 5:33 AM GMT
राष्ट्रभाषा का सम्मान जरूरी
x
14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। भारत में कई राज्य और कुछ केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी में लोग अपनी मातृभाषा का प्रयोग करते हैं। यह अच्छी बात है कि अपनी मातृभाषा का प्रयोग करना चाहिए, लेकिन देश की राजभाषा हिंंदी को भी उतना ही सम्मान देना चाहिए जितना मातृभाषा को। आज हिंदी कुछ अंग्रेजी कारण तो कुछ स्थानीय भाषाओं के बीच पिस रही है। इस कारण आज आजादी के इतने सालों बाद भी हिंदी को वो उच्च स्थान नहीं मिल सका है जो मिलना चाहिए। ओछी राजनीति और अन्य कुछ कारणों से हिंदी राष्ट्रभाषा नही बन पा रही, जबकि देश की जनसंख्या का बहुत बड़ा भाग हिंदी पढ़, लिख और समझ सकता है। विश्व प्रतिस्पर्धा के लिए अंग्रेजी जरूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अपनी राजभाषा का सम्मान न करें।


-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Next Story