- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- कीर्तिमान का टीकाकरण
![कीर्तिमान का टीकाकरण कीर्तिमान का टीकाकरण](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/09/19/1306107--.gif)
एक ही दिन में 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों में कोरोना का टीकाकरण…! यकीनन यह विश्व कीर्तिमान है। भारत ने एक महत्त्वपूर्ण, महत्त्वाकांक्षी और ऐतिहासिक लक्ष्य हासिल किया है। अब अमरीका और तमाम यूरोपीय देश टीकाकरण में भारत से पीछे हैं। उनकी तुलना में, उनकी खरीद-नीति और रणनीति को बेहतर आंकते हुए, भारत को बौनेपन का एहसास कराया जाता था। कुछ राजनेता और स्वान्तः सुखायः विश्लेषक सवाल करते नहीं थकते थे कि कोरोना टीका ही कहां है? देश की करीब 139 करोड़ आबादी में टीकाकरण कैसे और कब तक होगा? सिर्फ दो कंपनियों के उत्पादन के भरोसे ही टीकाकरण का अभियान चलाना क्या संभव और व्यावहारिक है? कोई तीन साल, तो कोई पांच साल में टीकाकरण पूरा होने का विश्लेषण करता था। ऐसे भी 'देशप्रेमी' रहे हैं, जो टीकाकरण की नाकामी आंक रहे थे। अब एक ही दिन में टीकाकरण के कीर्तिमान ने तमाम विश्लेषण और आकलन खंडित कर दिए हैं। भारत ने टीकाकरण में 80 करोड़ के 'मील पत्थर' को भी पार कर लिया है। करीब 21 करोड़ लोगों को दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। टीके की एक खुराक भी 'संजीवनी की बूंद' के समान है।
divyahimachal
![Rani Sahu Rani Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542683-copy.webp)