- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- कांग्रेस में बगावत

जम्मू में ग्लोबल गांधी फैमिली नाम के एक एनजीओ के बैनर तले असंतुष्ट कांग्रेसी नेताओं के आयोजन ने तिनके की वह आड़ भी खत्म कर दी, जो अब तक उनकी गतिविधियों को ढके हुए थी। अब इस बात में संदेह की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है कि कांग्रेस के इन वरिष्ठ असंतुष्ट नेताओं के निशाने पर पार्टी का मौजूदा नेतृत्व, या ज्यादा सटीकता के साथ कहा जाए तो गांधी परिवार है। तमाम नेताओं ने जितने खुले अंदाज में अपनी बात रखी, उससे साफ हो जाता है कि वे पार्टी नेतृत्व के साथ मिल-बैठकर कोई सर्वमान्य फॉर्म्युला निकालने की गुंजाइश अब न तो देख रहे हैं और न ऐसी कोई इच्छा रखते हैं। बात अब पार्टी नेतृत्व को समझाने-बुझाने, उसे कन्विंस करने से कहीं आगे निकल गई है। ताजा प्रयास उस पर दबाव बनाने और उसे अपनी बात मानने को मजबूर करने का लगता है। आसान भाषा में इसे खुली बगावत कहा जाए तो गलत नहीं होगा।





