- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- हिमाचल में क्रिकेट...

x
हमारे देश में बहुत से विश्वविख्यात पर्यटक स्थल हैं
हमारे देश में बहुत से विश्वविख्यात पर्यटक स्थल हैं। इनमें हिमाचल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल धर्मशाला तो अब क्रिकेट ग्राउंड होने के कारण बुलंदियों पर है। हाल में यहां भारत और श्रीलंका के बीच दो क्रिकेट मैच हुए, जहां दर्शकों ने खूब आनंद लूटा। स्थानीय देवता इंद्रूनाग की कृपा यह रही कि दोनों मैचों के दौरान बारिश ने कोई बाधा नहीं डाली। यहां पर और भी मैच होने चाहिए। प्राकृतिक संुदरता के कारण इस क्रिकेट ग्राउंड का अपना अलग ही महत्त्व है। न केवल दर्शक, बल्कि खिलाड़ी भी यहां की संुदरता के कायल हैं। जो खिलाड़ी अभी क्रिकेट खेलना सीख रहे हैं, उनके लिए भी यहां का वातावरण अनुकूल माना जाता है। इसलिए इस क्रिकेट ग्राउंड की और मैचों के लिए पात्रता बढ़ जाती है।
-विक्रम ठाकुर, गुम्मा, शिमला

Rani Sahu
Next Story