सम्पादकीय

सब्जियों के दामों पर नकेल कसी जाए

Rani Sahu
23 Nov 2021 6:58 PM GMT
सब्जियों के दामों पर नकेल कसी जाए
x
हमारे प्रदेश में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं

हमारे प्रदेश में इन दिनों सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कई सब्जियां ऐसी हैं जो मध्यम वर्ग की पहुंच से भी बाहर हो गई हैं। इन दिनों फूल गोभी 60 रुपए किलो बिक रही है। टमाटर के दाम भी काफी ऊपर चले गए हैं। प्याज और अन्य सब्जियों की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। गरीब की थाली से सब्जी गायब हो गई है जो कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। प्रदेश सरकार को सब्जियों की कीमतों पर निरंतर नजर रखनी चाहिए ताकि बिचौलिए मनमाने दाम न वसूल सकें। यह भी एक तथ्य है कि किसानों को उनके उत्पादों के वाजिब दाम नहीं मिल पाते हैं। किसानों से सस्ती दरों पर खरीददारी करके ग्राहकों को ऊंचे दाम पर सब्जियां बेची जा रही हैं। सब्जियों के दाम नीचे लाने के लिए प्रशासन को बिचौलियों पर कड़ी नजर रखनी होगी।


-श्रेया, कांगड़ा


Next Story