- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- जीवन में अच्छे लोगों...

x
समय कभी नहीं ठहरता। एक बहती नदी की तरह सतत चलता रहता है
पं. विजयशंकर मेहता। समय कभी नहीं ठहरता। एक बहती नदी की तरह सतत चलता रहता है। किसी नदी के जिस जल को आपने अभी-अभी स्पर्श किया होगा, वह देखते ही देखते बदल जाता है। वक्त के साथ भी ऐसा ही है। फिर एक नया साल आ गया, समय का बहाव लेकर। इस बहाव के गर्भ में क्या है, पता लगाना मुश्किल है, पर यह तो तय है कि चुनौतियां सामने हैं और खासकर महामारी की। तो इस वर्ष में अथक श्रम, अनंत धैर्य, अटूट सावधानी और अडिग आत्मबल बनाए रखिएगा।
गीता में कृष्णजी ने अर्जुन से एक बात यह भी बोली थी कि तू जीता हुआ ही है, क्योंकि सत्य के पक्ष में है। ईश्वर के संविधान का यह एक ऐसा संवाद है जो आदेश बन जाता है। हमारा सत्य इस समय आत्मविश्वास के साथ सावधानी और स्वास्थ्य की रक्षा है। इसलिए नए साल में यदि कोई संकल्प लिया हो तो एक संकल्प यह भी लीजिए कि इस वर्ष कुछ बहुत अच्छे नए लोगों को अपने से जोड़ेंगे।
हम नई वस्तुओं, नई सुविधाओं को तो जीवन में जोड़ने के लिए हमेशा आतुर रहते हैं, पर इस वर्ष कुछ नए-अच्छे व्यक्तियों की खोज करिए और उनमें से जो बहुत अच्छे हों उन्हें जीवन में उतार लीजिए। महामारी के पीछे-पीछे अब जो संघर्ष या संकट आ सकता है, उसमें आत्मबल बहुत काम आएगा। जीवन में अच्छे लोगों की उपस्थिति, उनका साथ आत्मबल बढ़ाने में बहुत सहायक होता
Next Story