मनोरंजन

रेप मामले में पर्ल वी पुरी को मिली जमानत? एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर लिखा- "सत्यमेव जयते!

Gulabi
5 Jun 2021 9:21 AM GMT
रेप मामले में पर्ल वी पुरी को मिली जमानत? एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पोस्ट शेयर कर लिखा- सत्यमेव जयते!
x
रेप मामले में पर्ल वी पुरी को मिली जमानत

टीवी स्टार और ''नागिन 3'' फेम एक्टर पर्ल वी पुरी को अब जमानत मिल गई है। बता दें कि एक्टर पर एक महिला ने रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। अभिनेता को कथित तौर पर 4 जून की रात को हिरासत में लिया गया था। पर्ल वी की जमानत की खबर को करिश्मा तन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की है।

सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है

करिश्मा तन्ना ने पर्ल वी पुरी के साथ अपनी एक फोटो शेयर की हैं। इस पोस्ट में करिश्मा लिखती हैं, "सत्यमेव जयते! हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है...गॉट द बेल पर्ल वी पुरी। इस पोस्ट में इस पोस्ट में करिश्मा ने हैशटैग्स का इस्तेमाल करते हुए आई स्टैंड विथ पर्ल वी पुरी और ट्रुथ नेवर हाइड्स भी लिखा है।
पर्ल के साथ 5 और लोगों पर लगा रेप का आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पर्ल पुरी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पर्ल के साथ अन्य 5 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार है। इन लोगों पर पुलिस ने ये कार्यवाही पीड़िता के आरोप के आधार पर की है। इस बारे में पुलिस ने कहा कि 'यह घटना पुरानी है लेकिन 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपनी मां के साथ मलवानी पुलिस थान में शिकायत दर्ज कराई है।

POCSO एक्ट के तहत हुई कार्रवाई
रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कार में रेप किया गया और जिसके बाद ये बार-बार दोहराया गया। फिलहाल पर्ल और बाकी आरोपियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी हैं और उनसे पूछताछ चल रही है। सभी आरोपियों पर नाबालिक लड़की से रेप और छेड़छाड़ के चलते POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है।
टीवी जगत के फेम एक्टर हैं पर्ल वी पुरी

पर्ल वी पुरी टीवी जगत के फेम एक्टर हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। 'नागिन 3' 'दिल की नजर से खूबसूरत', 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल', 'मेरी सासू मां', 'नागार्जुन एक योद्धा',' बेपनाह प्यार', 'ब्रह्माराक्षस 2' में लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा पर्ल कई रियलिटी शोज देखें जा चुके हैं।
Next Story