सम्पादकीय

ऑनलाइन हो आरटीआई…

Rani Sahu
28 July 2022 6:55 PM GMT
ऑनलाइन हो आरटीआई…
x
सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 लागू होने के उपरांत देश में काफी हद तक सुधार देखने को मिला है

सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 लागू होने के उपरांत देश में काफी हद तक सुधार देखने को मिला है। विशेष रूप से सरकारी विभागों में पारदर्शिता देखने को मिल रही है। इसे ऑनलाइन करके और प्रभावी बनाया जा सकता है। आज के दौर में हर आदमी अपने अधिकारों के प्रति जागरुक है। इसके तहत व्यक्तिगत और सार्वजनिक जानकारी आसानी से ली जा सकती है। ऑनलाइन होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करने के लिए एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके आसपास क्या घट रहा है, इसकी जानकारी भी होनी चाहिए। सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, नियमों का उल्लंघन, भाई-भतीजावाद, कामकाज में लेट-लतीफी, नौकरी में भेदभाव, सरकारी संपत्ति को नुकसान के संदर्भ में तथ्य जुटाए जा सकते हैं।

-भूपेंद्र ठाकुर, गुम्मा, जिला मंडी

By: divyahimachal

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story