- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- कोरोना संक्रमण पर...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भारत में कोरोना वायरस से रोजाना संक्रमण की संख्या में आई नाटकीय गिरावट ने विशेषज्ञों को भी चकित किया है। इसका कारण समझना आम जन के साथ उनके लिए भी मुश्किल बना हुआ है कि आखिर रोजाना संक्रमण की दर लगभग एक लाख पहुंचने के तुरंत बाद इतनी तेज गति से इसमें गिरावट कैसे आ गई? अब यहां हर रोज बमुश्किल 11,000 लोग संक्रमित हो रहे हैं। तो क्या भारत के लोगों में इस वायरस से संरक्षण देने वाली कोई चीज पहले से ही मौजूद थी? यह भारत में तेजी से हर्ड इम्युनिटी विकसित हो गई? शहरों में जरूर लोगों के मास्क पहनना शुरू किया, जिसका कुछ असर रहा होगा। इसके बावजूद विशेषज्ञों की राय में इस गिरावट को समझना कहीं ज्यादा जटिल है। इसलिए कि संक्रमण में गिरावट हर इलाके में है और इनमें से कई इलाके ऐसे हैं जहां मास्क पहनने के नियम का पालन प्रभावी तरीके से नहीं हुआ।