- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- मंडी विश्वविद्यालय...

13वीं विधानसभा का तेरहवां सत्र 15 दिसंबर 2021 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। यह सत्र विशेष तौर पर शिक्षा जगत के लिए स्मरणीय रहेगा। 14 दिसंबर 2021 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सरकार को विधानसभा सदन ने मंडी जिला में सरदार पटेल विश्वविद्यालय बनाने की हरी झंडी प्रदान की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में सरदार पटेल विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश स्थापना और विनियमन विधेयक 2021 ध्वनिमत से पारित हुआ। इस विश्वविद्यालय की वित्तीय व्यवस्था को लेकर माननीय व प्रदेश की जनता में अनेकों भ्रम प्रचलित थे। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोबिंद ठाकुर ने घोषणा की कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए जितना भी धन अपेक्षित होगा, उसका वर्ष 2022-23 के बजट में प्रावधान कर दिया जाएगा। यह वक्तव्य इस विश्वविद्यालय के भविष्य व गुणवत्ता के प्रति सजग सरकार की सजगता की अभिव्यक्ति भी करता है। केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना का विवाद प्रदेश की जनता व विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह पैदा करता है। वर्ष 2009 में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की स्थापना से उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई उम्मीद जगी थी, लेकिन कैंपस विवाद के कारण यह उम्मीद धरातल पर सही सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सफल नहीं हो सकी।
