सम्पादकीय

स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श बनाएं…

Rani Sahu
12 Jan 2023 5:02 PM GMT
स्वामी विवेकानंद जी को आदर्श बनाएं…
x
हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। इनकी माता सनातन धर्म की राह चलते हुए, प्रभु भक्ति में विश्वास रखती थी। स्वामी विवेकानंद जी का बचपन का नाम नरेंद्र दत्त था। रामकृष्ण परमहंस ने इन्हें प्रभु पूजा और मानवता की सेवा करने की शिक्षा दी और स्वामी जी ने इस शिक्षा का पालन करते हुए, अपना जीवन मानवता की सेवा में लगाया। हमारे देश की सरकार ने देश की युवा पीढ़ी को इनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को साल 1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी को अपना आदर्श बनाना चाहिए।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
By: divyahimachal
Next Story