- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- लालच भारी न पड़ जाए…

x
एक प्राइवेट टीवी चैनल पर 23 अगस्त 2021 से 'कौन बनेगा करोड़पति' प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है
दिव्याहिमाचल.
एक प्राइवेट टीवी चैनल पर 23 अगस्त 2021 से 'कौन बनेगा करोड़पति' प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है, जो कि पिछले कई वर्षों से हर वर्ष कुछ महीनों के लिए पेश किया जा रहा है। इसे हमारे देश के सुप्रसिद्ध महानायक अमिताभ बच्चन पेश करते हैं। लेकिन इस प्रोग्राम को आधार बनाकर कुछ शरारती तत्व और साइबर चोर लोगों को करोड़पति बनने का झांसा देकर उनसे धनराशि लूटने की कोशिश भी करते हैं।
लोगों को चाहिए कि वे ऐसे चोरों से सावधान रहें। वैसे भी देश में दिन-प्रतिदिन साइबर ठगी की खबरें पढऩे और सुनने को मिल रही हैं। हालांकि साइबर ठगी रोकने के लिए सरकार और बैंकों ने उचित कदम भी उठाएं हैं, लेकिन फिर भी साइबर ठगी के मामले कम होने की बजाय बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है।
Next Story





