सम्पादकीय

लता मंगेशकर की फैन सारी दुनिया थी…

Gulabi
8 Feb 2022 11:27 AM IST
लता मंगेशकर की फैन सारी दुनिया थी…
x
हमारे देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गइर्ं
हमारे देश की स्वर कोकिला लता मंगेशकर दुनिया को अलविदा कह गइर्ं। इनकी आवाज का फैन हमारा देश ही नहीं, बल्कि सारी दुनिया है। इन्होंने अपनी मधुर आवाज में हर मौके के गीत गाए। इन्होंने हर उम्र के लोगों का मन अपने गीतों से बहलाया। और कुछ को प्रेरणा भी दी। इन्होंने भगवान भक्ति, देशभक्ति के गीत भी गाए। स्वर कोकिला लता मंगेशकर दुनिया तक अपनी मधुर आवाज के कारण अमर रहेंगी। भगवान इनकी आत्मा को शांति दे। लता मंगेशकर का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। बचपन में ही इन पर परिवार के पालन-पोषण का दायित्व आ गया था। संगीत के क्षेत्र में जो कुछ कमाया, उससे अपने परिवार का पालन-पोषण किया। वह जीवनभर अविवाहित रहीं। उन्होंने अपने हरेक गाने से लोगों का दिल मोह लिया।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा
Next Story