- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- सीढिय़ों पर चढ़ते कयास

फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हिमाचल में नई सरकार की कवायद में कोरोना का खलल सारी करवटों को रोकने में मशगूल और अब खबर यह कि व्यवस्था में यह फिर कहीं अतीत के दंश न ढूंढ ले। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू के आकस्मिक कोरोना पॉजिटिव होने से सरकार की रौनक सिमट गई और रुक गईं परंपराएं, शोहरत व सिकंदर होने की। सत्ता की डगर अपनी खामोशियों में ढूंढ रही है एक अदद शपथग्रहण समारोह की सूचना और ताज-तिलक की फरमाइश पर नए मंत्रिमंडल की परिभाषा का इंतजार बढ़ रहा है। इस बीच सारे प्रदेश को धड़ाधड़ दफ्तर बंद होने की खबर जब होने लगी, तो विपक्ष के लिए सूरमा बनने के लिए इससे बढिय़ा अवसर और क्या होगा। आंदोलन सीमेंट फैक्ट्रियों के प्रांगण में अगर सरकार के निर्णायक होने की जमीन देख रहा है, तो कार्यालय खोने की विडंबना में विपक्ष के पास जनता को उकसाने का अवसर बढ़ रहा है।





