सम्पादकीय

कर्नाटक : 404 दिन, 10 करोड़ खुराक

Rani Sahu
25 Feb 2022 5:41 PM GMT
कर्नाटक : 404 दिन, 10 करोड़ खुराक
x
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीके की 10 करोड़ खुराकें देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है

बेंगलूरु. राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीके की 10 करोड़ खुराकें देने का लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने में 404 दिन लगे। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों सहित टीकाकरण अभियान में शामिल सभी लोगों को बधाई दी।

कर्नाटक : 404 दिन, 10 करोड़ खुराक
देश में गत वर्ष 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था। राज्य में पहले दिन 237 केंद्रों पर कोविशील्ड और छह केंद्रों पर कोवैक्सीन लगाई गई थी। पहले दिन कुल 24,300 लोगों का टीकाकरण हुआ था। प्रथम एक करोड़ खुराक का लक्ष्य हासिल करने में सबसे ज्यादा 109 दिन लगे थे। एक से दो करोड़ खुराक पहुंचने में 49 दिन का समय लगा जबकि स्वास्थ्य विभाग ने नौ से 10 करोड़ खुराक का लक्ष्य 44 दिन में हासिल किया।
राज्य में अब तक कोरोना टीके की 10,01,42,889 करोड़ खुराकें दी गई हैं, जिसमें 5,20,99,174 पहली खुराक और 4,68,81,868 दूसरी खुराक शामिल है। सभी पात्र वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक लग चुकी है। इनमें 97 फीसदी लोग पूरी तरह से प्रतिरक्षित हैं।
कितने दिन में कितने टीके
खुराक - दिन
0-1 करोड़ : 109
1-2 करोड़ : 49
2-3 करोड़ : 38
3-4 करोड़ : 28
4-5 करोड़ : 21
5-6 करोड़ : 26
6-7 करोड़ : 38
7-8 करोड़ : 21
8-9 करोड़ : 29
9-10 करोड़ : 44
टीपीआर एक फीसदी से कम
बेंगलूरु. राज्य में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 700 से कम नए मामलों की पुष्टि हुई। साथ ही पिछले साल दिसम्बर के आखिरी सप्ताह में तीसरी लहर के दस्तक देने के बाद पहली बार टेस्ट पॉजिटिविटी दर (टीपीआर) एक प्रतिशत से कम रही।
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को राज्य में कोविड के 667 नए मामलों की पुष्टि की। 1,674 लोग संक्रमण से उबरे। अभी तक संक्रमित 39.38 लाख लोगों में से 38.89 लाख लोग स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी दर 98.74 फीसदी है। राज्य में अब कोविड के 9,378 एक्टिव मामले हैं। कोविड से कुल 39,866 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 21 मौतों की पुष्टि बुधवार को हुई। टीपीआर एक फीसदी से कम होकर 0.91 फीसदी पहुंच गई है। राज्य में मृत्यु दर 3.14 फीसदी है।
बेंगलूरु में 368 नए मामले सामने आए और 849 लोगों के स्वस्थ होने से एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4,759 रह गई है। कोविड से कुल 16,857 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 15 मौतों की पुष्टि बुधवार को हुई।
बेलगावी जिले में 32, मैसूरु व शिवमोग्गा जिले में 28-28, बल्लारी जिले में 24 और तुमकूरु जिले में 20 नए मामले सामने आए। बागलकोट और बीदर में कोई नया मामला सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में गत 24 घंटे में 18,432 रैपिड एंटीजन और 54,483 आरटी-पीसीआर जांच सहित कुल 72,915 नए नमूने जांचे। 1,80,763 लोगों का टीकाकरण हुआ।
Next Story