- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- पृथ्वी का संरक्षण हर...

x
सन् 1970 को पृथ्वी संरक्षण के उद्देश्य से अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पृथ्वी दिवस मनाने का निर्णय लिया था
सन् 1970 को पृथ्वी संरक्षण के उद्देश्य से अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन ने पृथ्वी दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इस दिवस को अमेरिका ट्री डे के रूप में मनाता है। और अब सन् 1970 से हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस बहुत से देशों में मनाया जाता है। हमारे देश में भी इस दिन बहुत से प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन आज जिस तरह पूरा विश्व ग्लबोल वार्मिंग के खतरे से चिंतित है, उसके लिए तो प्रतिदिन ही पृथ्वी दिवस मनाया जाना चाहिए और जो पृथ्वी पर बढ़ रहे प्रदूषण से कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं, उन्हें जगाने के लिए भी यह जरूरी है। आज जरूरत है पृथ्वी को हरा-भरा बनाने की। अगर भारत की बात की जाए तो यहां दिन-प्रतिदिन हरे-भरे जंगलों की जगह कंकरीट के जंगल बनते जा रहे हैं। इसे रोकना होगा। पृथ्वी का संरक्षण हर व्यक्ति का कर्त्तव्य है।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

Rani Sahu
Next Story