सम्पादकीय

जानना जरूरी है ये सच

Gulabi
14 Dec 2021 5:30 AM GMT
जानना जरूरी है ये सच
x
भारत में अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा का सवाल बहुत अहम हो गया
क्या यह हेलिकॉप्टर वाकई उतना सक्षम है, जितना बताया जाता है। इसके सुरक्षा रिकॉर्ड पर सवाल कई जानकारों ने सवाल उठाए हैँ। ऐसे प्रश्नों पर जरूर गौर किया जाना चाहिए। भारतीय वायु सेना ने हादसे की जांच का एलान किया है। हादसा क्यों हुआ, कैसे हुआ, इससे जुड़े ब्योरे शायद उससे पता चलें।
भारतीय सेना के प्रमुख जनरल विपिन रावत के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भारत में अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा का सवाल बहुत अहम हो गया है। कई विदेशी टिप्पणियों में इस बात पर हैरत जताई गई है कि भारत के टॉप सैनिक जनरल का हेलीकॉप्टर इस तरह हादसे का शिकार हो सकता है। चाहे वजह मशीनी गड़बड़ी हो, या रखरखाव में खामी या खराब मौसम में उड़ान भरना या चालक दल की गलती, ये तथ्य बना रहेगा कि भारत के सर्वोच्च स्तर के अधिकारी के साथ ऐसा हादसा हुआ। ये स्वाभाविक ही है कि इस हादसे के चलते उस हेलिकॉप्टर को लेकर एक बहस छिड़ गई है, जिसमें सीडीएस सवार थे। सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह हेलिकॉप्टर वाकई उतना सक्षम है, जितना बताया जाता है। इसके सुरक्षा रिकॉर्ड पर सवाल कई जानकारों ने सवाल उठाए हैँ। ऐसे प्रश्नों पर जरूर गौर किया जाना चाहिए। भारतीय वायु सेना ने हादसे की जांच का एलान किया है। हादसा क्यों हुआ, कैसे हुआ, इससे जुड़े ब्योरे शायद उस जांच में पता चलें।
हालांकि उससे सामने आने वाले तथ्य जनता को बताए जाएंगे या नहीं, यह सवाल बना हुआ है। जबकि जनता में विश्वास पैदा करने के लिए यह जरूरी है कि उसे भी यह बताया जाना चाहिए कि आखिर ऐसा हादसा कैसे हो गया। बहरहाल, इस जांच पर दुनिया की भी नजर रहेगी। दुनिया के दर्जनों देश रूस में बने उस हेलीकॉप्टर या इसके किसी संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर किसी तकनीकी खामी के चलते भारत में हादसा हो सकता है, तो फिर उन सबके लिए भी किसी अनहोनी की आशंका रहेगी। इसलिए इस प्रश्न में व्यापक रुचि है कि आठ दिसंबर की दोपहर नीलगिरी की पहाड़ियों में ऐसा क्या हुआ, जिसके चलते जनरल रावत को ले रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रूस दुनिया के सबसे बड़े हथियार निर्यातक देशों में से है। एमआई-17 सीरीज उसके बेस्ट-सेलिंग हेलीकॉप्टरों में से एक है। इससे जुड़े हादसे में भारत जैसे मित्र और ग्राहक देश के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी का मारा जाना कोई छोटी घटना नहीं है। इसीलिए संभवतः रूस की भी यह जानने में दिलचस्पी होगी कि भारतीय वायु सेना ने अपनी जांच में इस हादसे का जिम्मेदार किसे माना है। उधर भारत के सामने चुनौती यह सुनिश्चित करन की है कि भविष्य ऐसा हादसा ना हो।
नया इण्डिया
Gulabi

Gulabi

    Next Story