सम्पादकीय

आदमी को हैवान बना देता है नशा…

Rani Sahu
19 Oct 2022 7:05 PM GMT
आदमी को हैवान बना देता है नशा…
x

नशा किस तरह किसी व्यक्ति को हैवान बना देता है, इसके बारे हम खबरों द्वारा भी जानते हैं। इन खबरों में इंसानियत को शर्मसार करने की हरकतों या अपराध का जिक्र होता है। हाल ही में जालंधर के पास एक इलाके में एक नशेड़ी व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जला कर मौत के घाट उतार दिया। नशा बल-बुद्धि, शरीर और परिवार के लिए घातक होता है। नशा इंसान को हैवान भी बना देता है। नशेड़ी इंसान अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ, यहां तक कि अपने बच्चों के साथ भी क्रूरता भरा व्यवहार करने से गुरेज नहीं करता है। मां-बाप अपने बच्चों को लाड़ प्यार से पाल कर उनके भविष्य के लिए सुनहरी सपने संजोते हैं, लेकिन जब कोई बच्चा बचपन या जवानी की दहलीज पर पांव रखते ही नशे के दलदल में धंसना शुरू होता है तो ये सपने अधूरे रह जाते हैं। -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

By: divyahimachal

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story