सम्पादकीय

भारत का लोकतांत्रिक देश होना गर्व का विषय

Rani Sahu
15 Sep 2022 7:01 PM GMT
भारत का लोकतांत्रिक देश होना गर्व का विषय
x
वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पास कर अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। अब 15 सितंबर को हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस लगभग सारी दुनिया में मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस वर्ष 2008 में मनाया गया था। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों के बारे में और लोगों के लिए लोकतंत्र की क्या भूमिका होती है, इसके बारे में बताना भी होता है। लोकतंत्र में न राजा, न रानी और न ही किसी दूसरे देश की सरकार शासन करती है या राज चलाती है, बल्कि इसमें लोगों द्वारा चुनी सरकार होती है। दुनिया के अधिकतर देशों में अब लोकतंत्र है। 15 अगस्त 1947 से पहले हम भी लोकतंत्र में नहीं थे, बल्कि अंग्रेजों के शासन के अधीन थे। अब आजादी के 75 वर्षों में हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक बन गए हैं।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

By: divyahimachal

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story