- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- रेडक्रास का महत्त्व…

x
By: divyahimachal
दुनिया में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। मानवता को दर्शाते दुनिया में बहुत से दिवस मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है विश्व रेडक्रॉस दिवस। यह हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। इतिहासकार बताते हैं कि इस दिवस को मनाने का मुख्य कारण हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर उनको याद करना भी है। वर्ष 1859 में सोल्फेरिनो युद्ध में हजारों सैनिकों की मृत्यु हो गई थी और हजारों घायल भी हुए थे। इन घायल सैनिकों की हालत देखकर हेनरी ड्यूनेंट का हृदय विचलित हुआ तो उन्होंने आसपास के गांवों के लोगों को इकठ्ठा कर इन सैनिकों की मदद की थी। हेनरी ने इसके बारे में अपनी किताब ‘मैमरी ऑफ सोल्फेरिनो’ में उल्लेख किया है। रेडक्रॉस के नाम पर आज भी मानवता के लिए काम बिना किसी भेदभाव के हो रहे हैं। यही इस दिवस का महत्त्व भी है। -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

Rani Sahu
Next Story