सम्पादकीय

जीवन में पुस्तकों का महत्त्व…

Rani Sahu
24 April 2023 2:48 PM GMT
जीवन में पुस्तकों का महत्त्व…
x
23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस बहुत से देशों में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1995 को यूनेस्को में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वभर के मुख्य लेखकों को सम्मान और जो लेखक दुनिया को अलविदा कह गए हैं, उन्हें श्रद्धांजलि देना भी है। इस दिवस को मनाने का एक उद्देश्य लोगों की पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना और साक्षरता दर बढ़ाना भी है। इस दिवस के आयोजन में मुख्य तौर पर विभिन्न प्रकाशक, शिक्षक, लेखक और पुस्तकों से किसी न किसी रूप से जुड़े लोग शामिल होते हैं। आज इंटरनेट का जमाना है, लेकिन आज भी पुस्तकों का बहुत महत्त्व है। खास तौर पर धर्म, संस्कृति और प्राचीन इतिहास की जो जानकारी हमें पुस्तकों से मिल सकती है, उतनी शायद इंटरनेट पर न प्राप्त हो पाए।
– राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

By: divyahimachal

Next Story