- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- बंगाल में आज जो हो रहा...

संयम श्रीवास्तव। खबर आ रही है कि तृणमूल कांग्रेस के तथाकथित गुंडों ने कोलकाता में सीबीआई दफ्तर के बाहर जमकर पत्थरबाजी की है. बंगाल में पिछले 15 दिनों से कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है. यहां आम आदमी ही नहीं सेंट्रल रिजर्व फोर्स और सीबीआई तक के लोग सुरक्षित नहीं है. दरअसल इस राज्य में कम्युनिस्टों ने अपने दो दशक के शासन में यहां की राजनीति ऐसे बदल दी है कि राजनीतिक हिंसा यहां के लोगों के डीएनए में घुस गया है. कहा जाता है कि फल लगने के बाद पेड़ झुक जाता है. नेता चुनाव जीतने के बाद केवल अपने वोटर के नहीं रहते वो सभी के लीडर हो जाते हैं. देश का इतिहास देखेंगे तो यही लगेगा कि नेता चुनाव लड़ने के पहले जाति, धर्म, समुदाय, क्षेत्र की बातें करते हैं पर चुनाव जीतने के बाद सर्वहित की बात करने लगते हैं. पर बंगाल में चुनाव जीतेने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शायद अभी अपने कोर वोटर्स की नेता खुद को समझती हैं. अगर ऐसा नहीं होता तो शायद बीजेपी समर्थक लोग भी राज्य में खुद को सुरक्षित महसूस करते.





