- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- सम्पादकीय
- /
- सुखद, सुरक्षित और...

x
वैश्विक महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा भी बंद कर दी थी
By: divyahimachal
वैश्विक महामारी के कारण अमरनाथ यात्रा भी बंद कर दी थी। अब लंबे समय के बाद 30 जून से बाबा बर्फानी अर्थात अमरनाथ की यात्रा आरंभ हो रही है। सरकार और प्रशासन ने श्रद्धालुओं को हर सुविधा उपलब्ध कराने के पुख्ता इंतजाम तो किए ही हैं, आतंकवाद से सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सेना भी तैयार है। लेकिन इस यात्रा को और सुखद, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए श्रद्धालुओं को भी अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। सरकार और प्रशासन ने जो भी नियम इस यात्रा के लिए बनाए हैं, उनका पालन गंभीरता से करना चाहिए। जो भी रास्ता प्रशासन ने बताया है या जिन चीजों के लंगर लगाने की इजाजत दी है, उसी रास्ते का प्रयोग करना चाहिए और उन्हीं चीजों के लंगर लगाने चाहिए। दूसरा वैश्विक महामारी के प्रोटोकॉल का भी पालन गंभीरता से करना चाहिए।
-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा

Rani Sahu
Next Story